यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
इस क्रम में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया प्रतापगढ़ की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन धरना एवं आम सभा का आयोजन किया गया और हड़ताल की प्रमुख मांगों का ऐलान किया गया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 11 सितंबर।
इस क्रम में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया प्रतापगढ़ की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन धरना एवं आम सभा का आयोजन किया गया और हड़ताल की प्रमुख मांगों का ऐलान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए, सरकार की एक तरफ और भेदभावपूर्ण पी एल आई योजना को वापस लिया जाए, यूनिनॉर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से योजना में संशोधन किया जाए, और पेंशन अपट्यूडेशन शीघ्र किया जाए।
यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन प्रतापगढ़ के संयोजक साथी नरेंद्र प्रसाद मिश्र ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मांगों पर उचित समाधान नहीं मिला तो समस्त बैंक कर्मचारी व अधिकारी 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय हड़ताल रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार के द्वारा इस पर भी मांगें नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर 2026 से देश भर के सभी सरकारी बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अधिकारी व कर्मचारी चले जाएंगे।
सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता जिला के यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि पांच दिवसीय सप्ताह केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लागू है। बैंक की यूनियनों के साथ इसके लिए समझौता हो चुका है। उसका पालन नहीं करके सरकार धोखा कर रही है।
उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से और ट्रेड यूनियन की ओर से बैंक कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया।
सभा को प्रमुख रूप से मनोज कुमार सिंह एसबीआई, कमलेश पांडे एसबीआई, आयशा एसबीआई, शशांक एसबीआई, संजीव गुप्ता एआईबीए, देवेंद्र कुमार मौर्य, प्रेम प्रकाश मौर्य केनरा बैंक, सुलभ एसबीआई, रितेश एसबीआई आदि ने संबोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से नीरज कुमार रावत, शशांक, अंकित कुमार, रमेश पटेल, रोहित मिश्रा, संजीव गुप्ता, मोहम्मद इस्लाम, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।


