29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा नें जारी किया चुनावी कार्यक्रम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा नें जारी किया चुनावी कार्यक्रम
रिपोर्ट : डी के शर्मा

लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा नें प्रदेश में 29 सितंबर से अधिसूचना लागू किए जाने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के कुल पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक कि सीटों पर चुनाव होना है जिसकी अधिसूचना का कार्यक्रम जारी किया गया है । चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार से हैं…
-
कुल सीटें: 11 (5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र)
-
कार्यकाल समाप्ति: वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को पूरा हो रहा है।
-
मतदान की तारीख: 23 अक्टूबर 2026 (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
-
नतीजे (मतगणना): 27 अक्टूबर 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026
-
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026



