ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग

जीआईसी मैदान में 1155 जोड़े एक मंडप में लेंगे सात फेरे

जीआईसी मैदान में 1155 जोड़े एक मंडप में लेंगे सात फेरे….चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 1155 जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी तेज हो गई है। शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू एक ही मंडप में विवाह के बंधन में बंधेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। विवाह समारोह चार चरणों में तीन, छह, 16 और 19 तारीख को आयोजित किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पहले चरण में तीन तारीख को 310 जोड़ों का विवाह होगा। इसमें कालाकांकर, कुंडा, लक्ष्मणपुर, संडवा चंडिका और मंगरौरा ब्लॉक के जोड़े शामिल होंगे। छह तारीख को दूसरे चरण में बाबागंज, बिहार, सदर, मांधाता, रामपुर और संग्रामगढ़ ब्लॉक के 310 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 16 तारीख को आसपुर देवसरा, बाबा बेलखरनाथ, शिवगढ़ और लालगंज क्षेत्र के 248 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। वहीं, चौथे और अंतिम चरण में 19 तारीख को पट्टी, गौरा, सांगीपुर तथा सभी नगर पंचायतों के कुल 287 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराकर उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी चरणों में निर्धारित संख्या के अनुसार विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button