ब्रेकिंग
बच्चों के मध्य आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता डीएम एवं एसपी ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण राष्ट्रीय सद्भावना समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ नगर के वीर सावरकर बस्ती में विजयादशमी उत्सव। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह संपन्न। प्रतापगढ़ नगर की सगरा अष्टभुजा नगर बस्ती में श्री विजयदशमी उत्सव। संघ का उद्देश्य है धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो- सुभाष जिला कचहरी में व्याप्त समस्याओं को लेकर महिला अधिवक्ताओं की एक बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन मांधाता बाजार में संपन्न। अर्जुन बस्ती में विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन।
उत्तरप्रदेशकौशाम्बीचित्रकूटप्रतापगढ़प्रयागराज

वृद्ध का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

(प्रतापगढ़ )कुंडा। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वृद्ध की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस से शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। दो बेटों के बाहर होने के कारण उनके आने के इंतजार में परिजन शव लेकर घर पर बैठे हैं।

बेटों के आने के बाद उसका अंतिम रविवार को किया जाएगा। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी 70 वर्षीय कड़ेदीन यादव की शुक्रवार सुबह उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जब वह सुबह घर से खेत देखने निकला था।

परिजनों ने वृद्ध की मौत पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार शाम करीब चार बजे मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनो में चीत्कार मच गया, लेकिन उसका अंतिम संस्कार शनिवार को नहीं हो सका। मृतक के दो बेटे अशोक कुमार और अवधेश मुंबई में रहते हैं, उनके घर पहुंचने पर रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसओ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बेटों के बाहर होने के कारण शनिवार को अंतिम संस्कार नहीं हुआ। बेटों के आने पर रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button