ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशलखनऊ

प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया।

त्याग और तेज के प्रतीक भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा परशुराम चौक, वृंदावन योजना में उक्त आयोजन किया गया।

प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 20 अप्रैल।

त्याग और तेज के प्रतीक भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा परशुराम चौक, वृंदावन योजना में उक्त आयोजन किया गया।

सरोजिनी नगर के विधायक श्री राजेश्वर सिंह ने घोषणा किया कि अगले वर्ष से उनके विधानसभा क्षेत्र में इस आयोजन को और विस्तृत रूप में मनाया जाएगा।

लोगों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव–2026” में सम्मिलित होकर अपार आध्यात्मिक ऊर्जा और गर्व की अनुभूति हुई।

क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में समिति को ₹10 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जिससे कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप दिया जा सकेगा!

इस अवसर पर भजन संध्या के मधुर और भक्तिमय वातावरण ने मन को भक्ति में सराबोर कर दिया। वहीं ‘ब्राह्मण गौरव सम्मान’ से समाज के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया।

विधायक ने कहा कि यह आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है, जो हमें अपने मूल्यों पर गर्व करने और उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री अनंत कुमार मिश्रा (अंटू), श्री शिव शंकर अवस्थी, श्री रामेश्वर सिंह, श्री प्रमोद शर्मा, श्री प्यारे मोहन चौबे, श्री ए. पी. मिश्रा, श्री प्रणव अग्निहोत्री, श्री शिव प्रकाश मिश्रा, श्री गणेश चंद्र जोशी, डॉ श्रयाकांत त्रिपाठी, श्री राजन मिश्रा (मंडल अध्यक्ष), श्री मोहित तिवारी (मंडल अध्यक्ष), श्री विनोद मौर्य (मंडल अध्यक्ष), श्री किशोर मिश्रा, श्री पी. के. मिश्रा, श्री राज कुमार शुक्ला, श्री कर्नल दया शंकर दुबे, श्रीमती रजनी अवस्थी (पार्षद), श्री संजीव अवस्थी, श्री के. एन. सिंह (पार्षद), श्री प्रकाश तिवारी, डॉ. रीना उपाध्याय, श्री राजेश चौधरी (नगर मंत्री), श्री दिनेश पांडेय, श्री अनिल कुमार दुबे, श्री विनोद कुमार दुबे, श्री के. के. शुक्ला, श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री अजय तिवारी, श्रीमती राजेश्वरी त्रिपाठी एवं श्री विजय अग्निहोत्री (भजन गायक) आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button