ब्रेकिंग
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस

केक काटकर नर्सिंग स्टाफ का किया गया सम्मान, अधिकारियों ने सेवा भावना को बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस
केक काटकर नर्सिंग स्टाफ का किया गया सम्मान, अधिकारियों ने सेवा भावना को बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को विश्व नर्स दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में केक काटकर नर्सिंग स्टाफ के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नर्सिंग कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य विभाग का अभिन्न हिस्सा हैं। मरीजों की देखभाल, उपचार और सेवा में उनकी भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ पूरी ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।
वहीं ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशीष दूबे ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उनकी संवेदनशीलता, धैर्य और सेवा भावना मरीजों को शीघ्र स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्व नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल परिवार ने नर्सिंग स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और सेवा भावना के इस विशेष दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।
इस मौके पर डॉ. रोहित सिंह, चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं नर्सिंग ऑफिसर सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button