ब्रेकिंग
जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा -सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कराया शांत

(प्रतापगढ़। कुंडा:) मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गड़ौली गांव निवासी अनिल कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सुमन की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे अचानक उसकी तबियत खराब हुई तो परिजन उसे कुंडा के सरयू नगर स्थित एक निजि चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

इलाज के नाम पर महिला के परिवार से नर्सिंगहोम संचालक द्वारा 20 हजार रूपया भी जमा करा लिया गया। इलाज चल ही रहा था कि शाम करीब 5.30 बजे महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन आक्रोशित हो उठे और जमा किए गए पैसे की मांग करने लगे। नर्सिंग होम संचालक द्वारा पैसा देने में आनाकानी करने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार द्वारा इलाज के नाम पर जमा कराए गए पैसे में से दवा का पैसा कटवाकर बाकी 15 हजार रूपया पीडित को लौटवाया। जिसके बाद स्वजन शांत हुए और किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहते महिला का शव लेकर घर चले गए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि महिला के परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई नही चाहते है जो लिखित रूप से दिए है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button