ब्रेकिंग
संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा... प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो ग... जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला। उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ियों की टक्कर, दो की मौत, दर्जन भर घायल

प्रतापगढ़ के अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर क्षीड़ा में हुआ हादसा, मैनपुरी का था परिवार

  1. महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ियों की टक्कर, दो की मौत, दर्जन भर घायल

प्रतापगढ़। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रयागराज से अयोध्या जा रही स्कार्पियो और अयोध्या की तरफ से आ रही डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हादसा कोहड़ौर थाना इलाके में अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर क्षीड़ा में हुआ। पुलिस के अनुसार, स्कार्पियो में मैनपुरी जिले के रहने वाले श्रद्धालु सवार थे। ड्राइवर को नींद आने से यह दुर्घटना हुई।

घायलों को स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद छह लोगों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा।

इस हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के प्रति सवाल उठा दिए हैं।

डिटेल-

प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग दुर्घटना कार न UP 84 AU 8001 और ट्रक संख्या UP 58 T 7780 के बीच हुई जिसमे कार सवार सुनीता उम्र 50 साल, शीतल उम्र 35 साल, मनोज गुप्ता उम्र 50 साल, शिवम् गुप्ता उम्र 32 साल, अझुरी उम्र 65 साल, दिव्या उम्र 5साल और सत्यम उम्र 8 साल निवासी कारेल जनपद मैनपुरी घायल हुए जिसमे शीतल, सुनीता और मनोज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला हॉस्पिटल संदर्भित किया गया तत्पश्चात अन्य घायलों को भी उपचार के जिला अस्पताल मे किया गया DCM में घायल हुए लोगो का विवरण 1- बिन्द्रावती उम्र 50 साल, फगौती उम्र 55 साल, सोनमती उम्र 52 साल मंजू देवी उम्र 40 साल, बांसमती उम्र ४५ साल निवासी संत कबीर नगर को

Pratapgarh accident
Pratapgarh accident ko

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button