ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
Uncategorized

प्रतापगढ़। हॉस्पिटल में ड्यूटी करने गई 23 वर्षित दलित युवती की सन्दिग्ध दशा में मौत,अस्त व्यस्त मिला कपड़ा और शरीर पर चोट के निशान

परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर पहुंचें मैनेजर और उसके कर्मचारियों पर गम्भीर आरोप लगाया,हंगामे की सूचना पर पुलिस तैनात

प्रतापगढ़। हॉस्पिटल में ड्यूटी करने गई 23 वर्षित दलित युवती की सन्दिग्ध दशा में मौत,अस्त व्यस्त मिला कपड़ा और शरीर पर चोट के निशान

मां मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक एवं हॉस्पिटल दुर्गागंज में ड्यूटी करने गुरुवार शाम करीब 8 बजे गई दलित युवती की सन्दिग्ध दशा में मौत हो गई। शव लेकर जब हॉस्पिटल का स्टाफ मृतका के घर पहूंचे तो परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

मृतका के मां के मुताबिक उसके साथ गलत काम किया गया,शरीर पर चोट के निशान तथा फटे कपड़े से हरेक को शक हो रहा है कि उसकी मौत स्वाभाविक नहीं है।परिजन शव को घर पर रखकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे है।

मृतका की मां ने  बताया की गुरुवार को शाम 8:00 बजे उसकी बेटी स्वस्थ होकर अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए गई थी और रात करीब 11:00 बजे उसकी मौत हो गई । अस्पताल के प्रबंधक और उसके कर्मचारी शव लेकर एंबुलेंस से घर पहुंचे तो उसकी बेटी के कपड़े अस्त व्यस्त मिले और उसके शरीर पर चोट के भी निशान हैं।

वहीं अस्पताल के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोप पूरी तरीके से निराधार हैं और यूवती की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उसकी मौत हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Komal saroj ki maut durgagnj
Komal saroj ki maut durgagnj

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button