ब्रेकिंग
धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण कराया जा सकता है

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय के निर्देश एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामलाल अपर जिला जज के मार्गदर्शन में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पट्टी तहसील क्षेत्र के स्थानीय मेले में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गरिमा मय जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं, यह दिन मानव अधिकारों को संरक्षण देने एवं मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा के अपनाए जाने का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने 13 दिसंबर राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा करते हुए जानकारी दिया कि आपसी सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण कराया जा सकता है इस लोक अदालत का आयोजन सभी न्यायालय में एक साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय मेला पट्टी के सह प्रबंधक रमेश सोनी, पी एल वी खुशबू, युवा एंटी करप्शन के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, एडवोकेट अमित सिंह एडवोकेट विनय पटेल, चंद्रकेश सिंह,जनार्दन त्रिपाठी, अंजनी कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button