ब्रेकिंग
कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तरप्रदेशदेश

काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज, बच्चों ने भी किया विरोध

देश में धूमधाम से ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है. हालांकि यूपी के कई जिलों में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में नमाजियों ने काली पट्टियां बांधीं

ग्लोबल भारत डेस्क,31 मार्च। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई।

ईदगाह ,जामा मस्जिद समेत मस्जिदो पर अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। कुछ लोगों ने काली पट्टी भी बांध रखी थी। उनका कहना था कि दुनिया मे मुसलमान पर जो जुल्म हो रहा है उसको लेकर वह काली पट्टी बांधे हुए हैं। ईद की नमाज को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए थे।

सड़क पर नमाज ना पढ़ी जाए इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी ब्यवस्था पर नजर बनाये थे। कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज नहीं पड़ेगा। वह ईदगाह के अंदर पढ़ेगा। ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस लगाई गई थी। प्रशासन की सख्ती के बाद इस बार नमाज को दो शिफ्ट में भी किया गया था।

अलीगढ़ में भी पहले नमाज 6:45 पर तो दूसरी नमाज 7:30 पर पढ़ाई गई। शहर मुफ्ती अब्दुल हमीद ने नमाजियों को नमाज पढ़ाई और उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।

यूपी के अलीगढ़ में लोग हाथों में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे,ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बक्फ बोर्ड संशोधन बिल के सांकेतिक विरोध के लिए नमाज के दौरान हाथों में काली पट्टी बांधने का आवाहन किया था,यही कारण है कि बच्चों से लेकर बूढ़े तक काली पट्टी पहनकर नमाज अदा करने पहुंचे।

वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में ईद की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए सभी मस्जिदों के आसपास प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भारी सुरक्षा बल मुस्तैद रही

काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज, बच्चों ने भी किया विरोध
काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज, बच्चों ने भी किया विरोध

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button