ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या,पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा ​

पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी बना हत्या का कारण

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपने पिता के खून से हाथ रंग लिए। अंतू थाना पुलिस और स्वाट टीम ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला। अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव में बीते 28 दिसंबर को खेत गए रामलखन यादव का शव अगले दिन सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर पुलिस और स्वाट टीम ने जब जांच शुरू की, तो कड़ियां आरोपी बेटे उदयभान यादव से जाकर जुड़ीं।​तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के बाद जो सच सामने आया, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही लकड़ी के ठोस टुकड़े से सिर पर वार कर अपने पिता की हत्या की थी। आरोपी के मुताबिक, सौतेली मां के आने के बाद पिता उसे और उसके बच्चों को नजरअंदाज कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का टुकड़ा बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।पुलिस ने इस मामले का महज कुछ ही दिनों में सफल अनावरण कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button