ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधर्म और संस्कृति

राजा भैया के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जांच पूरी पुलिस ने माना पारंपरिक कार्यक्रम

अमिताभ ठाकुर ने किया था शिकायत की इतने शस्त्र मानव जाति के लिए है खतरनाक,जांच के बाद पुलिस ने दाखिल किया रिपोर्ट

राजा भैया के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जांच पूरी पुलिस ने माना पारंपरिक कार्यक्रम

अमिताभ ठाकुर ने किया था शिकायत की इतने शस्त्र मानव जाति के लिए है खतरनाक,जांच के बाद पुलिस ने दाखिल किया रिपोर्ट

कुंडा प्रतापगढ़, विजयदशमी पर भारी संख्या में बेंती कोठी पर हुए शस्त्र पूजन कार्यक्रम को लेकर बड़े पैमाने पर हल्ला मचा और इसकी शिकायत भी हुई। पूर्व पुलिस अधिकारी ने लिखित रूप से शासन से उसकी शिकायत किया, शिकायत के बाद जांच करने का आदेश कुंडा के सर्किल अफसर को दी गई। अब जब पुलिस की रिपोर्ट सबमिट किया है तो इस पर भी कटाक्ष करने वालों को मौका मिल सकता है कि प्रशासन ने सरकार के दबाव में जांच किया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद एडिशनल एसपी पश्चिमी बृज नंदन राय ने सीओ कुंडा की जांच के आधार पर कहा कि राजा भैया के यहां हुए शस्त्र पूजन कार्यक्रम जो कई पीढ़ियों से संपन्न होता आया है, पहले राजा भैया के दादा बजरंग बहादुर सिंह फिर उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह और अब राजा भैया उक्त कार्यक्रम को करवा रहे हैं। शस्त्र पूजा के दौरान न किसी तरह की अव्यवस्था फैलाई गई, न कानून व्यवस्था प्रभावित होने का कोई काम हुआ क्यों कि पुलिस उस त्यौहार पर पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमणशील बनी रही और न ही किसी तरह का कोई शिकायत मिली थी। ऐसे में पीढ़ियों से चले आ रहे पारंपरिक कार्यक्रम को गलत कहना उचित नहीं होगा। ऐसे में शिकायत करने वालो का मुंह उतरना स्वाभाविक है। राजा भैया के शस्त्र पूजन कार्यक्रम को किसी तरह से अनुपयुक्त ठहराना उचित नहीं होगा।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button