ब्रेकिंग
माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद 
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सिविल लाइन चौराहे पर भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपने अद्वितीय संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता, न्याय तथा अधिकारों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी मार्गदर्शन देता है।

 

डॉ. त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से आंबेडकर के संविधान निर्माण में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। मौके पर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आंबेडकर को नमन किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button