ब्रेकिंग
पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म... शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव: सचिन यादव यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IPS अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट मतदाता सूची से पात्र नामों को हटाया जाना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने।

वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य स्व. रामकिशोर मिश्र के सुपुत्र अनिल प्रकाश मिश्र व पौत्र रक्षामंत्रालय में संयुक्त निदेशक योगेश मिश्र की मौजूदगी में सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रतिमा का लोकार्पण किया।

पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 8 फरवरी।

वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य स्व. रामकिशोर मिश्र के सुपुत्र अनिल प्रकाश मिश्र व पौत्र रक्षामंत्रालय में संयुक्त निदेशक योगेश मिश्र की मौजूदगी में सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रतिमा का लोकार्पण किया।

लीलापुर क्षेत्र के साहबगंज स्थित सुखपतिराम इण्टर कालेज के प्रांगण में रविवार को विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं कई विद्यालयों के प्रबंधक रहे शिक्षाविद् स्वर्गीय पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने समारोहपूर्वक लोकार्पण किया।

इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं. श्यामकिशोर शुक्ल के साथ पं. सुखपतिराम उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

कार्यक्रम में शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान को लेकर विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गान एवं मां सरस्वती की वंदना भी आकर्षक दिखी।

बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि पं. रामकिशोर मिश्र ने एक आदर्श शिक्षक तथा कुशल प्रधानाचार्य एवं विद्यालयों के प्रबंधन के जरिये सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार को मजबूत दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही देश का विकास तथा समृद्धि उत्तरोत्तर मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ ने स्वतंत्रता संग्राम में प्रखर भूमिका निभाई।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि विद्या के दान के लिए प्रतापगढ़ जिला पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय के योगदान का भी सदैव ऋणी रहेगा।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दुनिया के कुछ हिस्से में आज युद्ध के हालात हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ने ही हमें अपनी राष्ट्रीय सम्प्रभुता की सुरक्षा की भी शक्ति प्रदान कर रखी है।

उन्होंने शिक्षाविदों से कहा कि भावी पीढ़ी को सुदृढ़ भविष्य सौंपते हुए भारत की अजेय शक्ति का शंखनाद जारी रखें।

आयोजन समिति की ओर से संयोजक अनिल प्रकाश मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्र, शशिप्रकाश मिश्र, ज्ञानप्रकाश मिश्र व अरूण प्रकाश मिश्र ने सांसद प्रमोद तिवारी को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया। प्रारम्भ में आईएस अधिकारी योगेश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रधानाचार्य मनोज मिश्र ने स्वर्गीय पं. रामकिशोर मिश्र के व्यक्तित्व पर कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं. श्यामकिशोर शुक्ल व संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। आभार प्रदर्शन प्रो. अरूण प्रकाश मिश्र ने किया।

पूर्व प्रधानाचार्य डा. शक्तिधर नाथ पाण्डेय ने पं. रामकिशोर मिश्र स्मृति संस्कृतकाव्य सम्मान पत्र का वाचन किया।

वहीं कार्यक्रम में सांसद प्रमोद तिवारी ने समाजसेवी प्रकाशचन्द्र मिश्र, डा. अवधेश कुमार मिश्र, लाल गीतेश्वरप्रताप सिंह, विधिदेव शुक्ल, श्यामलाल गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, प्रो. विनोद खोव्रागडे, योगेश्वर उपाध्याय, संजय कुमार मिश्र को आयोजन समिति की ओर से स्मृतिचिन्ह प्रदान किया।

समारोह में प्रधानाचार्य राधेश्याम दुबे, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, केशव ओझा, डा. शक्तिकुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य अखिलेश पाण्डेय, उपप्रधानाचार्य जगदीश नारायण मिश्र, प्रो. राजकुमार पाण्डेय, डा. ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डा. नागेन्द्र अनुज, अजीत सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, आशुतोष मिश्रा, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र, इं. सुनील पाण्डेय, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, हाईकोर्ट के अधिवक्ता दयाशंकर तिवारी, विनोद दुबे, इम्तियाज अहमद, चन्द्रप्रकाश मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, अशोक कुमार पाण्डेय, देवेश कुमार मिश्र, रामराज तिवारी, उदयराज तिवारी, छोटे लाल सरोज, रामलखन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button