ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रचार वाहन न्याय रथ कुंडा एवं लालगंज तहसील क्षेत्रो में प्रचार प्रसार करेगा

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जनपद न्यायालय के साथ-साथ सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है, जिसके संदर्भ में जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी शनिवार 12 सितंबर 2026 के संदर्भ में प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन न्याय रथ कुंडा एवं लालगंज तहसील क्षेत्रो में प्रचार प्रसार करेगा।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय के साथ-साथ वाह्या न्यायालय कुंडा ,लालगंज , ग्राम न्यायालय पट्टी एवं सभी राजस्व व अन्य न्यायालयों में होने जा रहा है, जिसमें लोग अपने वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर करा कर हमेशा के लिए वादों से छुटकारा पा सकते हैं। इस अवसर पर अपर जिला जज राजीव रंजन,अपर जिला जज / विशेष न्यायाधीश ScST हेमंत कुमार,अपर जिला जज राम लाल द्वितीय आतिफ समीम स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट,CJM कुमुद उपाध्याय ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय सहित न्यायिक अधिकारी गण , लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पीएलवी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button