ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशलखनऊ

फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।

उ० प्र० मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी की अगुवाई में सूचना निदेशक विशाल सिंह से भेंटकर पत्रकारों की समस्याओं तथा 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले अभियान के संबंध में चर्चा की गई।

फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 25 जुलाई।

उ० प्र० मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी की अगुवाई में सूचना निदेशक विशाल सिंह से भेंटकर पत्रकारों की समस्याओं तथा 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले अभियान के संबंध में चर्चा की गई।

संयोजक प्रभात त्रिपाठी के साथ समिति के अध्यक्ष विक्रम राव, महासचिव ज्ञानेश पाठक भी मौजूद रहे।

संयोजक ने निदेशक विशाल सिंह को अवगत कराया कि 30 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से 1 बजे तक लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से फर्जी पत्रकारों, फर्जी प्रेस पहचान-पत्रों एवं फर्जी प्रेस वाहनों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

बैठक में संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के अनेक जनपदों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ जिला सूचना कार्यालयों द्वारा बिना समुचित सत्यापन के अपात्र व्यक्तियों को प्रेस पास जारी कर दिए जाते हैं। इससे पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित होती है और वास्तविक पत्रकारों के अधिकारों का हनन होता है।

पुनर्गठित समिति के संयोजक ने निदेशक विशाल सिंह से आग्रह किया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं जिला सूचना अधिकारियों को तत्काल एक स्पष्ट परिपत्र जारी किया जाए, जिसमें निर्देश दिए जाएं कि निर्धारित मानकों एवं समुचित सत्यापन के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रेस पास जारी न किया जाए तथा फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निदेशक विशाल सिंह ने पुनर्गठित समिति के संयोजक को आश्वस्त किया कि पत्रकारों की इस महत्वपूर्ण मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

समिति के संयोजक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 30 जुलाई से शुरू होने वाला यह अभियान पत्रकारिता की गरिमा, विश्वसनीयता और वास्तविक पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल होगा।

उन्होंने प्रदेशभर के पत्रकारों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारिता की साख बनाए रखने के लिए फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई समय की आवश्यकता है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button