ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महाकुंभ 2025 में हरित कुंभ- स्वच्छ कुंभ- पवित्र कुंभ हेतु स्वयंसेवक संकल्पित– प्रवीण

संग्रहित थाली थैला को संघ कार्यालय से झंडी दिखाकर किया गया रवाना

प्रतापगढ़। प्रयागराज के पुनीत धरा पर 13 जनवरी 2025 से लग रहे महाकुम्भ को प्लास्टिक थाली, प्लास्टिक गिलास व प्लास्टिक थैला मुक्त बनाने की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा चल रहे एक थाली एक थैला अभियान के अंतर्गत संघ कार्यालय केशव कुंज प्रतापगढ़ में एकत्रित हजारों स्टील थाली,व कपड़ा का थैला बुधवार को जिला प्रचारक प्रवीण द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए भेजा गया।

इस मौके पर जिला प्रचारक प्रवीण ने कहा कि शताब्दी वर्ष में पर्यावरण संरक्षण का संदेश संघ के स्वयंसेवको द्वारा महाकुंभ 2025 हेतु थाली, थैला अभियान चलाकर दिया गया। इस अभियान से देश का हर नागरिक प्रयागराज महाकुंभ को प्रदुषण मुक्त /प्लास्टिक मुक्त करने हेतु संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हम सभी समाज के बंधुओ से आग्रह है कि पावन महाकुंभ की पवित्रता को बनाए रखने के लिए यह संकल्प ले कि महाकुंभ में जब भी स्नान हेतु जाएंगे न गंदगी फैलाएंगे न फैलने देंगे। तदुपरांत जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों व समाज के सहयोग से प्रयागराज महाकुंभ 2025 में हरित कुंभ- स्वच्छ कुंभ- पवित्र कुंभ,के लिये घर-घर से संग्रह करके प्रयागराज भेजा गया । इस मौके पर प्रमुख रूप से क्रीडा भारती के जिला अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, नगर प्रचारक विवेकानंद, सुमित, धीरज,संजय, आशीष, प्रशांत, रमेश पटेल,बिपिन,शिवेश आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button