ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार– RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश

विभाग प्रचारक ने राजकीय इंटर कालेज मैदान में किया पौधरोपण

माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार– विभाग प्रचारक ओमप्रकाश

विभाग प्रचारक ने राजकीय इंटर कालेज मैदान में किया पौधरोपण

प्रतापगढ़। एन.एम ओ काशी प्रांत भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ इकाई एवं अक्षत फाउंडेशन भारत के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे प्रेरणादायक अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में विशाल पौधारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने सभी अतिथियों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ पौधरोपण करके आयोजित संगोष्ठी में सभी को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में कहा आज यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि अपनी माँ के प्रति प्रेम,सम्मान और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पावन अवसर है।

माँ हमें जन्म देती हैं, हमारा पालन-पोषण करती हैं और जीवनभर निस्वार्थ प्रेम देती हैं।उसी प्रकार एक वृक्ष भी हमें बिना किसी अपेक्षा के प्राणवायु,फल,फूल, छाया,औषधियाँ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करता है। इसलिए माँ और वृक्ष—दोनों ही जीवन के आधार हैं।एक पेड़ माँ के नाम प्रकृति और मातृत्व का अनुपम संगम है एवं पर्यावरण,संस्कार और संवेदनाओं का उत्सव है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी वर्मा ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान जैसी गंभीर चुनौतियाँ हमारे सामने हैं। इन समस्याओं का सबसे सरल और प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनका संरक्षण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला प्रचारक प्रवीण जी,नगर प्रचारक आशीष जी एवं भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता को मां सरस्वती जी का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए सभी अतिथियों का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लें,तो यह अभियान पूरे देश में हरित क्रांति का आधार बन सकता है। कार्यक्रम प्रमुख रूप से कालेज के शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं छात्र/छात्राएं,एवं परमानंद मिश्रा, उपेंद्र पटेल, सुमित, उपेंद्र प्रताप सिंह आदि सहित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button