ब्रेकिंग
विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,सांसद निधि से भूमधरी जमीन पर की गई इंटरलॉकिंग ध्वस्त

प्रतापगढ़: अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,सांसद निधि से भूमधरी जमीन पर की गई इंटरलॉकिंग ध्वस्त

प्रतापगढ़: अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,सांसद निधि से भूमधरी जमीन पर की गई इंटरलॉकिंग ध्वस्त

प्रतापगढ़। जिले के अंतू थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई हुई है, जहां पीड़ित शिव शंकर तिवारी की भूमधारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले सांसद संगम लाल गुप्ता के द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है।

यह कार्रवाई जिला अधिकारी संजीव रंजन के आदेश पर हुई है, जिन्होंने पीड़ित की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजस्व और पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने मौके पर जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

पीड़ित शिव शंकर तिवारी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने उनकी जमीन पर जबरन इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछवा दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने जिला अधिकारी से की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार डीके त्रिपाठी, सड़वा चंडिका ब्लॉक के अधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद थी। टीम ने अवैध रूप से बिछाई गई इंटरलॉकिंग को हटा दिया और पीड़ित की जमीन को मुक्त कराया।

यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन की कार्यकुशलता और कानून के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह भी दर्शाती है कि प्रशासन किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम है।

JCB ACTION

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button