ब्रेकिंग
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन। 'समग्र चेतना महोत्सव' में धर्म, राष्ट्र, प्रकृति और समाज पर हुआ गहन मंथन। देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी। यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान की निर्मम हत्या,हड़कम्प

विधायक के करीबी पर पूर्व प्रधान छेदी पटेल की हत्या का आरोप लगा है तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रतापगढ़, 12 मार्च। जेठवारा इलाके के बलापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान छेदी पटेल की जमीनी रंजिश के चलते बुधवार सुबह करीब 7 बजे दबंगो ने पीटीपीटकर हत्या कर दी। जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए है।

बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान से पड़ोसियों की जमीन का पुराना विवाद था, मामले की शिकायत भी कई बार पुलिस से की गई थी लेकिन मामले में राजस्व विभाग की लापरवाही की वजह से समाधान नहीं हो सका और विवाद लगातार बढ़ता ही चला गया।

बुधवार सुबह पूर्व प्रधान छेदीलाल पटेल खेत की तरफ जा रहे थे तभी पड़ोसियों से भी बात शुरू होगा जिसके बाद आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने लाठी और डंडों से पीट-पीटकर छेदी पटेल की हत्या कर दी।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जमीन का विवाद प्रकाश में आया है और आरोपी फरार है उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बलापुर के पूर्व प्रधान की हत्या
Balapur village chhedi patel murder news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button