ब्रेकिंग
अमेठी: पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे ने पकड़ा तूल लखनऊ में आयोजित "अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम" में मांधाता के शिक्षक शिव भूषण मिश्र का सम्मान हुआ। एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

दिव्यांगजन क्षेत्र के विकास हेतु सक्षम के माध्यम से निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका- कुलदीप

सक्षम का सम्पन्न हुआ प्रांतीय अधिवेशन में

दिव्यांगजन क्षेत्र के विकास हेतु सक्षम के माध्यम से निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका- कुलदीप

प्रतापगढ़। सक्षम काशी प्रांत की प्रांत योजना बैठक संघ कार्यालय गोपाल मंदिर में सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्य योजना प्रांत प्रमुख घनश्याम ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघचालक रमेश रहे। बैठक में प्रमुख रूप से सुलतानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष कुलदीप ने संबोधित करते हुए कहा कि सक्षम के माध्यम से हम दिव्यांगजन के क्षेत्र में उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांगजन को सक्षम बनाना है। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रमेश ने कहा कि दिव्यांगजन के विकास के लिए सक्षम महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सक्षम के कार्यों से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने सक्षम की प्रांतीय अधिवेशन में उपस्थित आगंतुक का स्वागत किया। बैठक में काशी प्रांत के सह प्रांत सचिव प्रयाग दत्त, प्रांत प्रमुख प्रयागराज के सचिव राजेश मिश्र, प्रांत महिला सह प्रमुख अंजली शुक्ला, कोषाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शेषनारायण, सचिव रंजय मिश्र, सहसचिव आशुतोष ओझा, सक्षम के कार्यकर्ता निखिल आदि लोग उपस्थित रहे । अंत में सभी आगंतुकों व अतिथियों के प्रति सक्षम के जिला सचिव रंजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button