ब्रेकिंग
विधायक मोना के द्वारा स्वीकृत करायी गयी करोड़ों की सड़क परियोजना का हुआ समारोहपूर्वक भूमिपूजन। कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित। 3 जुलाई को डीह बलई का निरीक्षण करेंगे लोकपाल मनरेगा 5000 सरकारी स्कूल मर्ज करने के विरुद्ध कॉंग्रेस ने निकाला पैदल मार्च। परंपरागत ढंग से मनाए त्योहार मुहर्रम के जुलूस को लेकर कुंडा थाने में हुई बैठक  भारत एक दर्शन, दृष्टि, और विचार है- प्रो० गिरीश चंद्र त्रिपाठी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मनगढ़ समेत कुंडा में हुआ योग कार्यक्रम राजा भइया के मार्गदर्शन में राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी की सामाजिक सेवा का एक और उदाहरण। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र उर्फ गुरु जी को पितृशोक। डीएम ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन हुआ।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर ट्रेज़री चौराहा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई l

प्रतापगढ़ में संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 12 फरवरी।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर ट्रेज़री चौराहा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई l

कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया l

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा संत रविदास जी सामाजिक सदभाव के प्रबल समर्थक थे, उनकी शिक्षा हमें मानवता की सेवा, सामाजिक, समरसता और भाईचारे का संदेश देती है l

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने संत शिरोमणि रविदास जी के विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि संत रविदास जी ने कहा था कि व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्म से छोटा-बड़ा होता है l उनके लेख गुर ग्रंथ साहेब से लेकर जन जन की जुबान पर हैं। मन चंगा तो कठौती में गंगा कहावत उनकी ही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, एडवोकेट विनोद कुमार गौतम, देशरत्न शेखर,अनिल वर्मा, एडवोकेट गुलाब चंद्र, एडवोकेट दिनेश कुमार सरोज, धीरेंद्र वाल्मीकि, राजकुमार (राजू), राम सुमेर गौतम सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button