ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में आग, आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में आग, आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे

प्रतापगढ़,15 फरवरी। महाकुंभ से लौट रहे स्नानार्थियों की कार में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण आग लग गई। घटना कुंडा इलाके के सरयू नगर में हुई। कार में सवार महिला समेत आधा दर्जन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। कार में रखा बैग, पैसा इत्यादि सामान जलकर राख हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे। सुबह-सुबह सीएनजी नहीं मिलने पर उन्होंने अवैध रूप से संचालित दुकान पर रिफिलिंग कराई। इस दौरान कार में आग लग गई और वह आग का गोला बन गई।

आग लगने पर कार में सवार लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को कार से दूर किया और फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अवैध गैस रिफिलिंग के आरोप में दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button