ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी

जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में व्याप्त अनियमितताओं, अव्यवस्थाओं एवं मरीजों को हो रही परेशानियों पर भी गंभीर चर्चा हुई।

मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 9 मई।

जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में व्याप्त अनियमितताओं, अव्यवस्थाओं एवं मरीजों को हो रही परेशानियों पर भी गंभीर चर्चा हुई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही बड़े पैमाने पर मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ का घेराव कर जनता की आवाज बुलंद की जाएगी।

वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में हो रही अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष करेगी। मरीजों की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर उनके स्थान पर सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने कहा,
“कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों में सक्रिय नहीं हैं, उनकी जगह मेहनती और जनता के बीच काम करने वाले साथियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

मासिक बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इंद्रानंद तिवारी, अनिल मौर्या, जिला उपाध्यक्ष आर पी वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष रामरतन तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ला, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, जिला सचिव केके शुक्ला, जिला सचिव धर्मराज सिंह, अंजनी पाण्डेय, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, अरबाज आलम, मोहम्मद इदरीसी, रविंद्र मिश्रा, सुभाष तिवारी, मो फरीद, मो.आलम, देवमणि पांडे, नूर आलम आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button