ब्रेकिंग
कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधर्म और संस्कृतिप्रतापगढ़

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह सवर्ण आर्मी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा

 

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह सवर्ण आर्मी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा 

कुंडा/प्रतापगढ़। परशुराम जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव पवन मिश्रा की अगुवाई में निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। शोभायात्रा की शुरुआत बूढ़े बाबा भवदासपुर स्थित शिव मंदिर से हुई, जो लखपेड़ा बाजार, आजाद नगर, झींगुर, हीरागंज, महेशगंज, राजापुर होते हुए ढिंगवस में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ युवा भगवान परशुराम और ‘जय श्री राम’ के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग में जोश और उत्साह का माहौल बनाते रहे।

 

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संग्रामगढ़ थाना अध्यक्ष मनोज तोमर अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे और शोभायात्रा के साथ चलते रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडे, ओमानंद द्विवेदी, सुनील कुमार द्विवेदी, धीरज मिश्रा, अंकित मिश्रा, अंकुर द्विवेदी, सोनू दुबे, मनीष दुबे, लकी उपाध्याय, इंद्रेश उपाध्याय, शुभम तिवारी, पंकज ओझा, नीरज ओझा सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय युवा उपस्थित रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button