ब्रेकिंग
सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा... प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो ग... जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला। उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरों को बीस बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता।

यह सहयोग नवीन पुनर्वासन व्यवस्था के अंतर्गत सहायक श्रम आयुक्त प्रतापगढ़ द्वारा जिला अधिकारी प्रतापगढ़ के अनुमोदन के उपरांत प्रदान किया गया।

मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरों को बीस बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 30 दिसम्बर।

यह सहयोग नवीन पुनर्वासन व्यवस्था के अंतर्गत सहायक श्रम आयुक्त प्रतापगढ़ द्वारा जिला अधिकारी प्रतापगढ़ के अनुमोदन के उपरांत प्रदान किया गया।

ये विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे बंधुआ श्रमिक थे जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं अन्य प्रदेशों में पाए गए थे और अवमुक्त कराए थे।

इन्हें 20-20 हजार रुपए के चेक का वितरण तात्कालिक सहायता के रूप में किया गया।

इस अवसर पर श्रम सलाहकार एवं श्रमिक नेता हेमंत नंदन ओझा, लिपिक रामकृष्ण मिश्रा, विशाल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

चेक पाने वालों में श्रमिक सुभाष चंद्र सुनील, सुरेश, सुरेश कुमार सरोज, विशंभर, मोतीलाल, रामबरन, उमेश, अनुज कुमार, प्रवीण, सरोज, रोहित कुमार, रामू, अवधेश कुमार, सुदेश कुमार, मितेश कुमार, अखिलेश कुमार सरोज, श्याम, राजेश कुमार, निखिल कुमार आदि प्रमुख थे।

इस अवसर पर श्रमिकों ने शासन, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं अन्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button