ब्रेकिंग
कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग।
अयोध्याउत्तरप्रदेश

अयोध्या में दलित युवती की हत्या, आंखें फोड़ी, पैर तोड़े

नहर में मिली लाश, शरीर पर कपड़े नहीं थे; बॉडी देखकर महिलाएं बेहोश

अयोध्या। खबर अयोध्या की है , जहां 22 साल की एक दलित युवती की हत्या कर दी गई। उसकी न्यूड लाश मिली है। वह गुरुवार रात से लापता थी। परिजन ढूंढ रहे थे, शनिवार यानी 1 फरवरी की सुबह लड़की के जीजा ने गांव की सूखी नहर में उसकी लाश पड़ी देखी।

आशंका है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। परिजनों ने बताया- युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे, उसकी दोनों आंखें फूटी हुई थीं। चेहरे और सिर पर घाव थे। शरीर पर जगह-जगह जख्म दिख रहे थे। हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे।

जिन लोगों ने शव को कपड़े ढककर उठाया, उनका कहना था कि पैर भी टूटा हुआ था। शव की हालत को देखकर लड़की की बड़ी बहन और गांव की 2 महिलाएं बेहोश हो गईं। यह पूरा मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button