ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश 

शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश 

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के एक निजी होटल में भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के संयोजन में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ओम प्रकाश ने अपने संबोधन में शिक्षकों को समाज का आईना और राष्ट्र की धुरी बताया। उन्होंने कहा कि अ से लेकर ज्ञ तक का ज्ञान देने वाले शिक्षक ही भारत की वास्तविक पहचान और गौरव हैं।

आधुनिक शिक्षा और AI पर मंथन

समारोह के दौरान एमडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य शैलेन्द्र मिश्र और पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली और तेजी से बढ़ रही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक तकनीक के इस युग में शिक्षकों की प्रासंगिकता और जिम्मेदारी दोनों कई गुना बढ़ गई हैं।

शिक्षकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आधुनिक शिक्षा के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला और उपस्थित शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा नेता सुधीर पांडेय ने किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button