ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

किशोरी ने लगायी फांसी परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

फीस न जमा होने के कारण प्रवेश पत्र न मिलने से हताश छात्रा ने उठाया भयावह कदम

किशोरी ने लगायी फांसी परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

प्रतापगढ़।मान्धाता कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कमला शरण यादव इंटर कॉलेज पितईपुर में कक्षा 9 की छात्रा रिया प्रजापति (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां पूनम देवी ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूनम देवी के अनुसार, उनकी बेटी रिया परीक्षा देने स्कूल गई थी। फीस बकाया होने के कारण स्कूल प्रबंधक संतोष कुमार यादव, बड़े बाबू दीपक सरोज और प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने छात्रा का सार्वजनिक रूप से अपमान किया और उसे धमकी दी कि उसका भविष्य खराब कर देंगे।

इस घटना से आहत होकर रिया घर लौट आई और अपने कमरे में चली गई। उस समय उसकी मां खेत में काम करने गई हुई थीं। जब वह वापस आईं तो देखा कि रिया ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

रिया के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। उसके पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सीओ रानीगंज विजय प्रभाकर साहनी ने ग्लोबल भारत न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तारीफ प्राप्त हुई है जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौके पर स्थित शांतिपूर्ण है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button