ब्रेकिंग
माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध।
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा पुलिस की धावा बोल कार्रवाई हत्यारोपी सहित कई मामलों के वांछित गिरफ्त में

सर्राफा से लूट का असफल प्रयास करने वाले को तमंचे के साथ दबोचा, महिला की अस्मत से खेलने वाले आरोपी को भी भेजा जेल

कुंडा पुलिस की धावा बोल कार्रवाई हत्यारोपी सहित मामलों के वांछित आए गिरफ्त में

सर्राफा से लूट का असफल प्रयास करने वाले को तमंचे के साथ दबोचा, महिला की अस्मत से खेलने वाले आरोपी को भी भेजा जेल

प्रतापगढ़, कुंडा पुलिस ने धमाकेदार कार्यवाही करके 4 मामलों के वांछित आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया गया। सरियांवा में शनिवार रात हुई हत्या के आरोपियों सपा नेता और उसका भाई जो भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पदाधिकारी रह चुका है दोनों को घटना के चंद घंटे बाद हिरासत में ले लिया। सरियांवा हत्याकांड का आलम यह था कि अगर हत्यारोपियों को समय से गिरफ्तार न कर लिया होता तो मामला संजीदा हो सकता था। गिरफ्तार सपा नेता तनवीर मिल्की पर गुंडा एक्ट सहित 9 मुकदमे दर्ज है तो वहीं भाजपा नेता शोहराब पर भी 4 मुकदमे दर्ज है। अब दोनों पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर किया गया। थाना प्रभारी अवन दीक्षित, उपनिरीक्षक अंकित सिंह, उपनिरीक्षक निर्मल शर्मा, उपनिरीक्षक यूनुस की टीम ने कई लंबित मामले का उपसंहार कर दिया।
इसी क्रम में कुंडा कस्बे में चंद रोज पहले सर्राफा व्यापारी से लूट का असफल प्रयास करने वाले आरोपी को दबोच कर जेल भेजा दिया। वहीं हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी को आज कुंडा पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया। इसी तरह महिला की अस्मत पर धावा बोलने वाले फरार चल रहे विदासीन के पास से दबोच कर जेल भेज दिया उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। कुल मिलाकर हत्यारोपी की गिरफ्तारी समेत 3 अन्य घटनाओं का पटाक्षेप और उनके आरोपियों को जेल भेजने से क्षेत्र ने पुलिस के कार्रवाई की चर्चा जोरो पर है

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button