ब्रेकिंग
पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ...
उत्तरप्रदेशलखनऊ

और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।

राजनैतिक लोगों की देखा-देखी विश्वविद्यालय शिक्षकों में भी जाति का जहर प्रवेश कर गया है। एम ए प्रथम सेमेस्टर प्राचीन इतिहास की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पूंछी गई है।

और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 19 फरवरी।

राजनैतिक लोगों की देखा-देखी विश्वविद्यालय शिक्षकों में भी जाति का जहर प्रवेश कर गया है। एम ए प्रथम सेमेस्टर प्राचीन इतिहास की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पूंछी गई है।

विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर की उक्त परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल देखकर परीक्षार्थी स्तब्ध रह गए। उनको अचंभा हुआ कि क्या जाति का जहर इस सीमा तक लोगों के दिलो-दिमाग में घुस गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आक्रामकों को तो हम आक्रांता मानते आए लेकिन यशस्वी शासकों और राजाओं को हमने जाति की दृष्टि से कभी नहीं देखा और न ही उनकी जाति जानने की कभी उत्सुकता रही।

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के स्वर्णिम कार्यकाल को भला कौन नहीं जानता किन्तु हमने बस इतना ही अब तक जाना कि वह एक चरवाहा परिवार से थे और उनकी योग्यता को पहचान कर चाणक्य ने उनको राजा बनाया।

किन्तु आज हमारे अंदर जाति का जहर इतना हममें प्रवेश कर गया है कि विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित हो रही स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में प्राचीन इतिहास के एक प्रश्न में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पूछ ली गयी है।

विश्वविद्यालय की कुलपति डा. शोभा गौड़ से जब पत्रकारों ने इस मामले में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इसे अनुचित माना और कहा कि परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से पेपर सेटर, विषय विशेषज्ञ, माडरेटर आदि से बात करके ही वे किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगी और जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई करेंगी।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button