ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

धोखेबाज पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि पाकिस्तान का इतिहास गवाह है कि वह कभी भी भरोसे लायक नही रहा है।

धोखेबाज पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं- प्रमोद तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 13 मई।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि पाकिस्तान का इतिहास गवाह है कि वह कभी भी भरोसे लायक नही रहा है।

उन्होने कहा है कि ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संघर्ष विराम की घोषणा को लेकर देश मंे अनिश्चिता का माहौल बन गया है।

उन्होने कहा कि पाक की सरकारों व सेना के बीच कब और कैसे सम्बन्ध बना करते हैं यह भी तय नहीं हुआ करता।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि इतिहास का यह भी कड़वा सच है कि पाकिस्तान की सरकार सदैव सेना के इशारे पर काम किया करती है।

उन्होनें कहा कि पाकिस्तान ने चुनी हुई सरकार पर सदैव वहां की सेना हावी रहती है। उन्होने कहा कि या तो वहां की सरकार वही फैसले लेती है जो सेना चाहती है अथवा पाकिस्तानी सैनिक अपनी मर्जी से फैसले लिया करती है।

उन्होनंे कहा कि 1947 से लेकर अब तक पाकिस्तान कई बार भारत को विश्वासघात के साथ धोखा दे चुका है।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि युद्ध विराम के बाद भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन से भी जटिल हालात पैदा हुए। उन्होने कहा कि भारत के वीर जवानों का पराक्रम और शौर्य रहा कि पाकिस्तान के द्वारा संघर्ष विराम की अवहेलना का भी उसे दुष्परिणाम भुगतना पड़ा। उन्होने कहा कि यह देश के लिए अत्यन्त पीडादायक है कि युद्ध विराम को लेकर दिल्ली की जगह वाशिंगटन से अमेरिकी राष्ट्रपति का टवीट सामने आया है।

उन्होनंे कहा कि ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात में देशवासियों के बीच अनिश्चितता को दूर करने के लिए संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वाहन करना चाहिए।

उन्होनें संविधान के अनुच्छेद पचहत्तर का हवाला देते हुए कहा कि पीएम और उनका मंत्रि परिषद संसद के प्रति उत्तरदायी है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस प्रकार की तमाम अनिश्चितताओं को खत्म करना चाहिए।

उन्होनें भारतीय सेना के द्वारा आतंकवादियों व इसके पनाहगारो को सबक सिखाने के लिए उठाए गये कदमों को लेकर सेना की मीडिया ब्रीफिंग को पूरी तरह विश्वसनीय और गौरवपूर्ण करार दिया है।

वहीं उन्होने संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा पर भी करारा तंज कसते हुए कहा कि देशवासियों के मन में यह भी बड़ा एक सवाल कौंध रहा है कि सोवियत रूस और यूक्रेन के बीच आखिर ट्रंप की दाल तक क्यों नही गली।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मदर्स डे पर देशवासियों द्वारा इन्दिरा गांधी की तस्वीर को शेयर करने को लेकर कहा कि लोगों के मन में वीरांगना इंदिरा गांधी के शौर्य को लेकर देश के प्रति अटूट प्यार को प्रदर्शित करना है।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का बयान सोमवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button