ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें
उत्तरप्रदेशखेलप्रतापगढ़

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन

प्रतापगढ़,27 दिसंबर। माई भारत नेहरू युवा केंद्र के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय आईटीआई प्रतापगढ़ में हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, कुश्ती आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

विजेताओ को समापन के अवसर पर‌ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने पुरस्कृत करते हुए कहा कि गांव की छुपी प्रतिभाओं को माई भारत नेहरू युवा केंद्र के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता करा के युवाओं के शारीरिक विकास और जिले स्तर पर खेलने का मौका मिल रहा है। यह प्रतिभागी ब्लॉक स्तर से होकर जिले में जब खेलेंगे तो वहां भी अपना परचम लहरा कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। खेलों से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है और शारीरिक विकास भी होता है।

अध्यक्षता कर रहे आईटीआई के प्राचार्य आलोक कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा विभिन्न खेलों की जो प्रतियोगिता कराई गई वह जिले के युवाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी और यह बच्चे एक दिन जिले का नाम रोशन करेंगे।नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार विनय मिश्रा ने अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि विजई प्रतिभागियों को दो-तीन जनवरी को स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में सहभागिता करने का मौका मिलेगा।आज वालीवाल फाइनल मैच पूरे ईश्वर नाथ और मीरा भवन की टीम के बीच खेला गया जिसमें पूरे इश्वर नाथ विजयी रही।

इस दौरान लेखाकार विनय मिश्रा,कार्यक्रम के संयोजक कर्मराज सिंह, मंजीत ने किया। कार्यक्रम के सफल संचलन केन्द्र के प्रशिक्षक विश्वजीत सिंह ने किया, छोटे सिंह अगई,श्याम नरायण पटेल, अशोक कुमार शुक्ला,सिधार्त सिंह, आदि लोग मौजूद रहेे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button