ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

वो बजरंग भी थे बहादुर भी थे पूर्व प्राचार्य की मौत पर समाज ने दी अंतिम विदाई

अंतिम विदाई मे उमड़ा समाज का हर तबका लोगों मे प्रिय थे पूर्व प्राचार्य

वो बजरंग भी थे बहादुर भी थे पूर्व प्राचार्य की मौत पर समाज ने दी अंतिम विदाई

शिक्षा जगत के पुरोधा का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

प्रतापगढ़, क्षेत्र मे शिक्षा की अलख जगाने वाले वरना निवासी पूर्व प्राचार्य आनापुर बजरग बहादुर सिंह के निधन की खबर जिसने सुना वही स्तब्ध रह गया। रविवार को शिक्षा जगत के पुरोधा कहे जाने वाले पूर्व प्राचार्य की मौत की सूचनस से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताते चलें कि रविवार को बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के प्रबंधक आइकेएम आनापुर के पूर्व प्राचार्य बाबू बजरंग बहादुर सिंह के निधन की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और हर कोई उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने व उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंचने लगा। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग उनके घर पर जमा हो गए। शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा कार्यकाल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह आइकेएम इंटर कॉलेज से 2003 में प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने मौजूदा दौर के जनपद के सबसे बड़े संस्थानों में से एक बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की नींव रखी जो आज बुलंदियों पर है। ईश्वर की मर्ज़ी देखिए कि जिस 13 अप्रैल 1939 की तारीख को उनका जन्म हुआ ठीक उसी तारीख को उनका निधन भी हुआ। शिक्षा जगत के पुरोधा व भीष्म पितामह कहे जाने वाले बाबू बजरंग बहादुर सिंह का नाम शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। शिक्षा जगत में आपका नाम हमेशा बड़े सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार की शाम प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे शिव भानु सिंह ने दी।
इस दौरान रामभानु सिंह,बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संरक्षक प्रतीक सिंह,मनोज कुमार सिंह प्रिंसिपल इंटर कॉलेज बीबीएस,जेके श्रीवास्तव प्रिंसिपल बी बी एस डिग्री कॉलेज,एस एस त्रिपाठी प्रिंसिपल बी बी एस बीटीसी,शिक्षक विधायक सुरेश चंद्र त्रिपाठी,पूर्व विधायक अंसार अहमद, कुंडा ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डब्बू सिंह, पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, ब्लॉक प्रमुखपति रामचंद्र सरोज,राजा भैया के पीआरओ ज्ञानेंद्र सिंह,गुड्डू सिंह डड़वा,संजय सिंह फौजी,प्रधानाचार्य आरसीसी इंटर कॉलेज मुदित सिंह,विजयराज यादव,विजय पाण्डेय समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button