ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

साल्सा द्वारा विधिक सेवाओं सम्बन्धी ली गई जानकारी

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित विधिक सेवाओं सम्बन्धी जानकारी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को नालसा के द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर निःशुल्क विधिक सेवा सम्बन्धी विचाराधीन प्रार्थना पत्रों के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। सचिव ने बताया कि कुल सात प्रार्थना पत्र निःशुल्क विधिक सहायता हेतु विचाराधीन थे जिसमें विनोद कुमार अग्रहरि के चार प्रार्थना पत्र तथा तीन अन्य के प्रार्थना पत्र विचाराधीन थे जिसमें विनोद कुमार अग्रहरि प्रार्थना पत्र देने के बाद कभी पैरवी के लिए डी एल एस ए कार्यालय में संपर्क नहीं किया। तीन अन्य प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया है। नालसा व साल्सा द्वारा प्राप्त कोई भी प्रार्थना पत्र निःशुल्क विधिक सहायता हेतु विचाराधीन नहीं है । इस अवसर पर अन्य विधिक सेवाओं सम्बन्धी साल्सा द्वारा प्राप्त की गई। साल्सा द्वारा बजट के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर निःशुल्क विधिक सेवा देने वाले पैनल अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी, मुकुंद राव एडवोकेट, पीएलवी अमन त्रिपाठी, राम चन्द्र मिश्र, ममता पाण्डेय पैनल एडवोकेट सहित कार्यालय लिपिक शैलेश कुमार ओझा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button