ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नीट परीक्षा में वंशिका ने सफलता अर्जित कर बढ़ाया बेल्हा का गौरव

नीट परीक्षा में वंशिका ने सफलता अर्जित कर बढ़ाया बेल्हा का गौरव

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी घनश्याम पाण्डेय की पुत्री वंशिका पाण्डेय ने 2025 के नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। वंशिका ने नीट 2025 के आयें परीक्षा परिणाम में 550 अंक प्राप्त कर उन्होंने ने आल इंडिया रैंक 12228 वां स्थान हासिल की है। बता दें कि वंशिका पाण्डेय आरएसएस के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार की भांजी है। वंशिका के पिता घनश्याम पाण्डेय दिल्ली में इंजीनियर हैं और माता विंध्यवासिनी पाण्डेय गृहणी है माता के मार्गदर्शन में उसके बड़े भाई जहां इंजीनियर हैं,वहीं बचपन से मेधावी छात्रा रही वंशिका पाण्डेय के बाबा त्रिलोकी प्रसाद पाण्डेय का सपना था कि वंशिका डाक्टर बने और नीट 2025 की परीक्षा में सफलता अर्जित कर वंशिका ने जिले का गौरव बढ़ाने के साथ अपने बाबा का सपना साकार किया है। वंशिका की सफलता पर परिजनों के साथ क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button