ब्रेकिंग
मातृशक्ति से होगा राष्ट्र व देशभक्ति का जन जागरण - ओम प्रकाशजी पिपरी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा: संदीप त्रिपाठी राजा भैया के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जांच पूरी पुलिस ने माना पारंपरिक कार्यक्रम युवा जोश और बेहतर सोच के दसवें वार्षिकोत्सव पर आयोजित हुई काव्य एवं विचार संगोष्ठी। पत्रकारिता में शैक्षिक योग्यता हो अनिवार्य : जेसीआई बेमौसम बरसात से फसलों की हुई हानि के लिए कांग्रेस ने किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग किया। विकास को सलाम एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित हुए बरई प्रधान त्रिवेणी ग्रामोद्योग उत्थान समिति एवं लोकरंजन प्रकाशन प्रयागराज का साहित्यकार सम्मान समारोह सम्पन्न। नगर कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने 25 हजार का इनामियां शातिर आमिर को किया गिरफ्तार मनगढ़ धाम ट्रस्ट से जुड़े व्यक्ति पर फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन प्रत...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बच्चों की कलात्मक क्षमता को निखारने का काम करती हैं प्रतियोगिताएं – माधुरी पाण्डेय

बच्चों की कलात्मक क्षमता को निखारने का काम करती हैं प्रतियोगिताएं – माधुरी पाण्डेय

राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में आयोजित हुआ मेहंदी प्रतियोगिता

प्रतापगढ़। शहर स्थित राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में बच्चों के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर आकर्षक और मनमोहक मेहंदी डिजाइनों उकेरी। छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से रचनात्मक कला के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। प्रतिभागियों का अवलोकन विद्यालय की निदेशिका माधुरी पाण्डेय ने अपने स्टाफ के साथ किया। इस मौके पर माधुरी पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की कलात्मक क्षमता को निखारने का काम करती हैं। उन्होंने घोषणा की कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं में प्रमुख रूप से काजल,वैष्णवी,आरसी,अधिष्टा,शौर्य, शिवांशु ऋषभ,आरव,श्वेता,इस्मा, अरुण, दिव्यांश,श्रेजल,रिद्धि,सिद्धि, शिक्षा,शानशी, शिवम आदि रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओं में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य गीता सिंह,आकांक्षा सिंह, अनन्या दुबे,स्वाति तिवारी,आरती यादव,सृष्टि शुक्ला,सौम्या सिंह, विनती श्रीवास्तव,मनीषा,सरिता पटेल ने सम्मिलित होकर बच्चों का मनोबल तथा उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button