ब्रेकिंग
संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा... प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो ग... जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला। उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय का जन्मदिन।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में महान शिक्षाविद क्रांतिकारी पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय का जन्म जयंती समारोह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय का जन्मदिन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 3 अगस्त।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में महान शिक्षाविद क्रांतिकारी पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय का जन्म जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान पंडित जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान सभा का सदस्य बनने एवं सांसद से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने व उत्तर प्रदेश के प्रथम कांग्रेस अध्यक्ष बनने तक में पंडित जी का सफर अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक रहा।

नगर अध्यक्ष मो इश्तियाक ने कहा कि जिले में दो दर्जन से अधिक इण्टर कॉलेजों एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना करने वाले पंडित जी ने जिले में जो शिक्षा की अलख जगाई थी जिससे आज प्रतापगढ़ जनपद पूरे देश में अपनी पहचान रखता है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय अमर रहे के लगे नारे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, नूर आलम, अभय प्रताप सिंह, अरबाज आलम, रवि प्रताप सिंह, भवानी शंकर दूबे, मो. इदरीसी उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button