ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
Global भारत न्यूज़दिल्ली/NCRदेश

दिल्ली ब्लास्ट : राजा भैया का तीखा प्रहार प्रदूषण पर शोर मचाने वाले चुप क्यों

ब्लास्ट का नया मॉड्यूल कई डॉक्टर हिरासत में डा शाहीन की गिरफ्तारी के बाद चौकन्नी हुई जांच एजेंसियां, अब आतंकिस्तान की खैर नहीं

राजा भैया का तीखा प्रहार प्रदूषण पर शोर मचाने वाले चुप क्यों

 

ब्लास्ट का नया मॉड्यूल कई डॉक्टर हिरासत में डा शाहीन की गिरफ्तारी के बाद चौकन्नी हुई जांच एजेंसियां, अब आतंकिस्तान की खैर नहीं

 

 

कुंडा प्रतापगढ़, रीति रिवाज, पटाखों और हिन्दू त्योहारों पर प्रदूषण का ज्ञान देने वालों को जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भैया ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली ब्लास्ट पर खामोशी क्यों अख्तियार किए हुए है टिप्पणी करने वाले लोग। अपने बेबाक बयानों के लिए जग प्रसिद्ध राजा भैया ने दिल्ली ब्लास्ट पर उन्हें निशाने पर लिया है जो हिन्दू त्योहारों पर ज्ञान की झड़ी लगाने वाले आखिर ब्लास्ट पर खामोश क्यों है। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इन मृतकों में यूपी के 4 लोग शामिल हैं। दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जांच एजेंसियां घटना की तहकीकात में जुटी हुई हैं। फॉरेंसिक अधिकारियों ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा कर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने इस ब्लास्ट को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग दिवाली में धुआं और ध्वनि प्रदूषण की दुहाई देते नहीं थकते थे, आज दिल्ली के आतंकी विस्फोट पर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। राजा भइया ने निर्दोष हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि हमारे देश की जांच एजेंसियां इस घृणित काण्ड का खुलासा तो कर ही देंगी, कोई दोषी बचेगा भी नहीं पर संतोष इस बात का है कि सारे देशवासी जान रहे हैं कि इस कृत्य के पीछे कौन सी विचारधारा काम कर रही है। उन्होंने देश की जांच एजेंसियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे दोषियों को सजा दिलाएंगी। राजा भइया का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके समर्थन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों ने राजा भइया के बयान को देशभक्ति और निडरता का प्रतीक बताया है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button