ब्रेकिंग
कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम किया जारी

जिला मजिस्ट्रेट ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम किया जारी

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) शिव सहाय अवस्थी ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कराये जाने हेतु कार्यक्रम की समय सारिणी जारी कर दी है। उन्होने बताया है कि दिनांक 07 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैया करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी। दिनांक 20 फरवरी से 16 मार्च तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियो की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही की जायेगी। दिनांक 17 मार्च से 27 मार्च तक पूरक सूचियो की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदान स्थलां के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि की कार्यवाही होगी। दिनांक 28 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होने बताया है कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button