ब्रेकिंग
राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया... श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श...
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट व सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण

गोपनीय दस्तावेजों के प्रकरण पर जताई नाराजगी, डीएम-एसपी से ली पूरी जानकारी - कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

प्रतापगढ़ (ग्लोबल भारत संवाददाता): प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे जनपद मुख्यालय पहुंचीं। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें ससम्मान गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान की गई।

​मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट और सदर तहसील का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटलवार फाइलों की स्थिति देखी और लंबित कार्यों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दो दिन पूर्व एक फोटोकॉपी की दुकान पर सरकारी गोपनीय दस्तावेज मिलने के गंभीर प्रकरण पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

उन्होंने इस चूक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रकरण की गहनता से जांच करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
​जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मंडलायुक्त ने कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई और प्रशासनिक पारदर्शिता में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

​प्रमुख बिंदु

​औचक दौरा: दोपहर डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं मंडलायुक्त।
​सख्ती: फोटोकॉपी की दुकान पर गोपनीय पत्र मिलने के मामले में ली जानकारी।
​निर्देश: कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button