ब्रेकिंग
29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला
प्रतापगढ़

खीरीबीर में देर रात तक चला भंडारा! हजारों हजार श्रद्धालुओं नें किया प्रसाद ग्रहण।

नवग्रह मंदिर के बाद अब भट्ट भवन का होगा निर्माण: ललित शर्मा

  • खीरीबीर में देर रात तक चला भंडारा! श्रद्धालुओं को लगा रहा ताँता
    कुलदेवता के मंदिर परिसर में नवग्रह मंदिर पूर्ण भट्ट भवन का होगा निर्माण : ललित शर्मा
    प्रतापगढ़ : जगत में समस्त प्राणी अपनी सोंच और छमता के अनुसार जीवन का मूल्य निर्धारण करते हैं। ऐसे में कहा जाता सोंच में पवित्रता हो तो व्यक्ति का व्यक्तित्व समाज के लिए चेतना और प्रेरणा बन जाता है। कुछ ऐसा ही उदाहरण जनपद के सई नदी तट खीरीबीर धाम पर देखने को मिला। जहाँ कुलदेवता खीरीबीर बाबा के साधना स्थल पर नवग्रह मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भंडारे का भव्य आयोजन हुआ जहाँ कई हजार श्रद्धांलुओं नें पहुँच कर प्रसाद ग्रहण किया। बताते चलें कि जनपद में भट्ट ब्राह्मण समाज के कुलदेवता खीरीबीर धाम जो सई नदी तट पर स्थित हैं। यहाँ पर नवग्रह मंदिर का निर्माण समाज कि दिशा दशा को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक पूजन और अनुष्ठानों के दृष्टिगत कराया गया। ऐसे में यहाँ श्रद्धालुओं तथा समाज कि सुविधा लिए भट्ट भवन का निर्माण कराए जाने कि बात कहते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत एवं जागृत समाज कि परिकल्पना पर चिंतनपूर्ण कार्य कर रहे मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसाइटी के चेयरमेन ललित शर्मा नें कहा कि पिता कि प्रेरणा से नवग्रह मंदिर का निर्माण पूर्ण हो गया है और अब समाज कि प्रेरणा से भट्टभवन एवं श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित रसोई का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हजारों हजार लोगों को देखकर उन्होंने कुल देवता एवं ईश्वर की अपार कृपा को महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश कल आयोजन में चिंता थी किंतु आज के शतप्रतिशत अनुकूल मौसम सब अदृश्य शक्तियों की कृपा है। उक्त आयोजन में विशेष सहभागिता समाजिक व्यक्तित्व दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंदिर के पुजारी महंत एवं अध्यक्ष खीरीबीर ट्रस्ट गोपू सिंह, लोक भारती के जिला संयोजक डी के शर्मा, प्रतिष्ठित होम्योपैथिक डॉ राकेश शर्मा, समाजसेवी एवं संरक्षक भट्ट ब्राह्मण सभा सुरेंद्र शर्मा,अभय प्रताप सिंह, गोकुल शर्मा, हरिहर सिंह, मुन्ना केके शर्मा, वीरेंद्र शर्मा,ज्ञान प्रकाश शर्मा, कुलदीप सिंह जय सिंह, एडवोकेट बसंत शर्मा, राजू सिंह, डॉ दिनेश मौर्य. प्रकाश पांडे, शुभम सिंह, राहुल शर्मा, गंगाराम पटेल, रामप्रसाद,अवधेश यादव, काले यादव महानुभावों की रही। इस दौरान पूर्व विधायक धीरज ओझा नें जोशीले अंदाज में उद्बोधन भी दिया और आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय थानो की फ़ोर्स मुस्तैद नजर आई। फिलहाल यह धार्मिक आयोजन बेहद मार्मिक एवं भाव से भरा रहा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button