ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें

व्यापारियों ने बंदी को नकारा प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज की अधिकांश दवा की दुकानें खुली रहीं 

एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें

 

व्यापारियों ने बंदी को नकारा प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज की अधिकांश दवा की दुकानें खुली रहीं 

 

प्रयागराज: जनपद में मेडिकल के तथाकथित संगठन द्वारा प्रस्तावित बंदी का मानवता विरुद्ध एवं जनहित में समर्थन नहीं किया। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेडिकल अस्पताल के सामने स्थित देव एंड संस बैठक की आवश्यक बैठक की।

व्यापारियों ने प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान खोलने का अनुरोध किया, जिसके कारण पूरा बाज़ार पूरी तरह से खुला रहा और मरीजों की निरंतर सेवा होती रही। तथाकथित संगठन द्वारा प्रत्येक दुकानों पर बंदी का पोस्टर लगाकर दुकानें बंद करने

के लिए लगातार दबाव बनाया जब व्यापारियों ने बंदी करने से मना कर दिया, तो यह दर्शाया गया कि मेडिकल कॉलेज को बंदी से अलग रखा गया था।

प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने व्यापारी साथियों के साथ मिलकर बाज़ार का भ्रमण करते हुए सभी दुकानों पर जाकर दुकान खुला रखने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि दवा का व्यापार केवल व्यापार ही नहीं है, यह एक सेवा भाव है।

हमारे जनपद में अनेक प्रदेशों और जिलों से दूर दराज से मरीज आते हैं और इस विकट गर्मी में यदि उनको दवा न मिले तो यह मानवता को शर्मसार करने वाला एवं मरीजों के साथ अन्याय होता। औषधि प्रशासन ने भी पत्र जारी करके सभी दवा व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान खुले रखने के लिए कहा और किसी भी प्रकार की जबरदस्ती न बंदी के लिए आगाह किया। फिर भी, कहीं कहीं पर अनावश्यक दबाव बनाया गया। जनपद में अनेक मुख्य अस्पतालों और बाजारों, मैं फुटकर दवा की दुकानें रोजमर्रा की तरह खुली रही, कहीं कहीं पर बंदी भी देखी गई।

कमला नेहरू अस्पताल फीनिक्स अस्पताल बाइ क बाग करेगी करेली, अतर सुइया , गास नगर मीरापुर नैनी जोशी, झूंसी बेगम बाज़ार, मनोरी,फाफामऊ, कुंडा, लाल गोपालगंज ,भरवारी आदि अनेक जगहों पर बंदी का कोई असर देखने को नहीं मिला।

बैठक में बंदी को समर्थन न देने के लिए व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से माखनलाल अग्रवाल, राजू यादव, नीरज यादव, चाचा गणेश मेडिकल ,विनती मेडिकल राहुल यादव, सुधीर, रवि , विनोद अभिमान, रामा मेडिकल्स, यादव केमिस्ट छाया मेडिकल्स आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रयागराज केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने उक्त जानकारी प्रेस से साझा किया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button