ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्...
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ।

डॉ. राज कुमार मिश्र- अध्यक्ष, कार्य कारी अध्यक्ष -डॉ सुषमा तिवारी व डॉ. अवधेश सिंह, मंत्री- नसीम अहमद, जीतेन्द्र कुमार- कोषाध्यक्ष, डॉ विनोद सिंह- उपाध्यक्ष, डॉ. अरुण चौबे- प्रकाशन मंत्री तथा श्री अशोक तिवारी व डॉ. हरिप्रकाश यादव- संगठन मंत्री निर्वाचित हुए।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रयागराज, 27 जून।

डॉ. राज कुमार मिश्र- अध्यक्ष, कार्य कारी अध्यक्ष -डॉ सुषमा तिवारी व डॉ. अवधेश सिंह, मंत्री- नसीम अहमद, जीतेन्द्र कुमार- कोषाध्यक्ष, डॉ विनोद सिंह- उपाध्यक्ष, डॉ. अरुण चौबे- प्रकाशन मंत्री तथा श्री अशोक तिवारी व डॉ. हरिप्रकाश यादव- संगठन मंत्री निर्वाचित हुए।

उ.प्र.प्रधानाचार्य परिषद मण्डल प्रयागराज के तत्वाधान मे आज पूर्वांह साढ़े दस बजे, स्थानीय डॉ. के.पी. जायसवाल इंटर कालेज मुट्ठी गंज के नंदी हॉल मे विद्या की अधिष्ठात्री देवी -सरस्वती की गंध, फूल माला से अर्चना के बाद आहूत बैठक मे मण्डल केविभिन्न से जिलों से सहभागिता कर रहे कार्य रत व पूर्व प्रिंसिपल्स का स्वागत माल्यार्पण कर मीटिंग के संयोजक और परिषद के नगर मंत्री – श्याममोहन जायसवाल ने किया।

आगंतुक अथिति परिचय के बाद मण्डल अध्यक्ष डॉ. आर. के मिश्र ने, कौसाम्बी के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश सिँह गौड़ की अध्यछता मे होने वाली मीटिंग का अजेंडा उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग के सामने रख कर उनसे विषय गत बिचार देने की गुजारिश की।

जिसके क्रम मे प्रांतीय मंत्री -एस. पी तिवारी.ने एक विषद रूप रेखा प्रस्तुति किया. बिषय परिवर्तन करते हुएजनपद के पूर्व संस्था ध्यछ -सालिक राम मिश्रा, श्यामनारयण पाठक, सुरेंद्र तिवारी, डॉ. सुधा उपाध्याय, डॉ. राधे श्याम मौर्य व रसीद अहमद खान ने मण्डलीय संगठन को चुस्त दुरुस्त करने हेतु नए सिरे से कार्य कारणी की आम सहमति से गठन करने का सुझाव दिया।

डॉ. अरुण चौबे, सुधाकर, लाल चंद पाठक, डॉ. राम आसरे तिवारी, ने ग्रेचुटी हेतु संघर्ष को धार देने की बात कही. डॉ. हरि प्रकाश यादव ने हर तरह से संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने हेतु अपनी प्रति बाध्यता दुहराई।

झाँसी -प्रयागराज क्षेत्र के स्नातक एम. एल. सी डॉ. मानसिंह यादव ने अपने स्तर से 62वर्ष के बाद देय ग्रेचुटी हेतु उ प्र. की विधान परिसद मे तारांकित प्रश्न लगाने व इसे जनजागरण अभियान बनाने पर जोर दिया।

सभाध्यक्ष की अनुमति से आम सहमति के द्वारा मण्डलीय कार्य समित का गठन हुआ जिसमे डॉ. राज कुमार मिश्र -अध्यक्ष, कार्य कारी अध्यक्ष -डॉ सुष्मा तिवारी, व डॉ. अवधेश सिंह, मंत्री -नसीम अहमद और जीतेन्द्र कुमार -कोसाध्यछ एवं डॉ विनोदसिंह -उपाध्यक्ष, डॉ. अरुण चौबे -प्रकाशन मंत्री तथा श्री अशोक तिवारीव डॉ. हरप्रकास यादव -संगठन मंत्री नियुक्त हुए।

इसी क्रम मे देय ग्रेचुटी सम्बंधित कार्य को आगे बढ़ाने हेतु गठित मण्डलीय “ग्रेचुटी एक्शन कमेटी” की चेयरपर्सन – डॉ. सुषमा तिवारी, सह चेयरमैन -डॉ. अवधेश कुमार सिंह, मंत्री,-श्याम मोहन, डॉ लवकुश सिँह व लालचंद पाठक -संयुक्त मंत्री एव बिधि परामर्श क डॉ. रघु राज सिंह बनाए गए।

उक्त मीटिंग मे डॉ अभिषेक तिवारी, तीर्थ राज जायसवाल देवेश चंद्र शुक्ल, बलराम मिश्रा, राजेश दास, मो इरसाद आलम, महेंद्र, डॉ. वृजराज, डॉ. रजत चंद श्रीवास्तव, जे. पी. पाण्डेय व राजीव दरबारी का योग दान सराहनीय रहा. कार्य कारी मंत्री दुर्ग विजय यादव नेसभा का संचालन किया और आभार ज्ञापन कार्य कारी अध्यक्ष दीपक पाण्डेय की ओर से सम्पूर्ण हुआ। राष्ट्रीय गीत गायन के साथ आहूत मीटिंग सम्पन्न हुई।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button