ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति।

जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 5 जुलाई।

जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 19 जुलाई 2026 को देश के नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी जी प्रयागराज में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को संबोधित करेंगे l

इसी संबंध में आज अंबेडकर चौराहे पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा प्रचार-पर्चों का वितरण किया गया।

उसके उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि 7 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में “चंदा-चढ़ावा चोरों के खिलाफ सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली जाएगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को भारतीय राजनीति के अपराजेय योद्धा प्रमोद तिवारी का जन्मदिन “सेवा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में 19 जुलाई 2026 को प्रयागराज में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम, जिसमें मुख्य अतिथि राहुल गांधी होंगे, को सफल बनाने की रणनीति भी बनाई गई। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, जिला उपाध्यक्ष इंद्रानंद तिवारी, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, पट्टी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल, रानीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मौलाना वाहिद, जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सरोज, पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष तिवारी, आसपुर देवसरा ब्लाक अध्यक्ष विवेक पांडे, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, गौरा ब्लाक अध्यक्ष चरण सिंह यादव, जिला सचिव अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा, कपिल ओझा, लाल बहादुर पटेल, एनएसयूआई एमडीपी इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट, अरबाज आलम, आशिक अली,मो.इदरीश, मोहम्मद दिलशाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button