हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित

हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय प्रतापगढ़ द्वारा जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय की अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहां कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। देश में पहली बार आधिकारिक रूप से वर्ष 1953 से हर 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य देश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और इसके प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस अवसर पर अपर जिला जितेंद्र कुमार द्विवेदी,अपर जिला जज हेमंत कुमार,अपर जिला जज रामलाल,अपर जिला जज एससी एसटी राजीव रंजन,अपर जिला जज पोक्सो एक्ट अतिफ समीम,अपर जिला जज अंकिता दुबे,सीजीएम कुमुद उपाध्याय सहित न्यायिक अधिकारी गण ने हिंदी दिवस के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन #सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण #शांभवी सी० डिवीजन द्वारा किया गया।



