ब्रेकिंग
फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया
उत्तरप्रदेशजालौनप्रतापगढ़प्रयागराजमुज़फ़्फ़रनगरलखनऊ

परीक्षा सामाग्री लेकर जा रहा ट्रक ट्रैक्टर से टकराया, चालक सिपाही घायल

(प्रतापगढ़. कुंडा,।) राबर्टसगंज से परीक्षा सामग्री लेकर जा रहा ट्रक कुंडा में ट्रैक्टर से टकरा गया। इसमें ट्रक चालक और उस पर मौजूद सिपाही घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के उमेशपुर गांव निवासी रामनरेश का 35 वर्षीय बेटा रमेश सिंह ट्रक ड्राइवर है। वह सोमवार सुबह राबर्टसगंज से बोर्ड परीक्षा की सामग्री लेकर आगरा जा रहा था। उसके साथ सुरक्षा के लिए सोनभद्र पुलिस लाइन का 36 वर्षीय सिपाही अनिल कुशवाहा भी था। सुबह कुंडा कोतवाली के मौली बाईपास के पास प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ट्रक में टक्कर मार दिया। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और उस पर सवार सिपाही घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मी दोनों को सीएचसी ले गए। परीक्षा सामग्री लदे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सीएचसी से चालक उमेश कुमार प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कोतवाल सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रक पर लदी परीक्षा सामग्री दूसरे वाहन से आगरा भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button