ब्रेकिंग
युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

दिव्यांगजन क्षेत्र के विकास हेतु सक्षम के माध्यम से निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका- कुलदीप

सक्षम का सम्पन्न हुआ प्रांतीय अधिवेशन में

दिव्यांगजन क्षेत्र के विकास हेतु सक्षम के माध्यम से निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका- कुलदीप

प्रतापगढ़। सक्षम काशी प्रांत की प्रांत योजना बैठक संघ कार्यालय गोपाल मंदिर में सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्य योजना प्रांत प्रमुख घनश्याम ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघचालक रमेश रहे। बैठक में प्रमुख रूप से सुलतानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष कुलदीप ने संबोधित करते हुए कहा कि सक्षम के माध्यम से हम दिव्यांगजन के क्षेत्र में उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांगजन को सक्षम बनाना है। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रमेश ने कहा कि दिव्यांगजन के विकास के लिए सक्षम महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सक्षम के कार्यों से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने सक्षम की प्रांतीय अधिवेशन में उपस्थित आगंतुक का स्वागत किया। बैठक में काशी प्रांत के सह प्रांत सचिव प्रयाग दत्त, प्रांत प्रमुख प्रयागराज के सचिव राजेश मिश्र, प्रांत महिला सह प्रमुख अंजली शुक्ला, कोषाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शेषनारायण, सचिव रंजय मिश्र, सहसचिव आशुतोष ओझा, सक्षम के कार्यकर्ता निखिल आदि लोग उपस्थित रहे । अंत में सभी आगंतुकों व अतिथियों के प्रति सक्षम के जिला सचिव रंजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button