ब्रेकिंग
संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा... प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो ग... जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला। उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सिविल लाइन चौराहे पर भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपने अद्वितीय संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता, न्याय तथा अधिकारों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी मार्गदर्शन देता है।

 

डॉ. त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से आंबेडकर के संविधान निर्माण में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। मौके पर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आंबेडकर को नमन किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button